विधायक की पहल से बेगी गांव जगमगाया, बिजली संकट खत्म

बुढ़मू (रांची):
बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ओझा साडम पंचायत एवं मुरपिरी पंचायत के बेगी गांव में आज दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। हाल ही में जले ट्रांसफार्मरों के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री समीम बड़ेहार ने कहा कि अक्सर जनप्रतिनिधि समस्याओं से दूरी बना लेते हैं, लेकिन क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि महज दो-तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गए थे, परंतु विधायक की पहल से त्वरित कार्रवाई करते हुए आज नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए, जिससे गांव में फिर से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
कार्यक्रम में प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, मुखिया राजू उरांव, मुदस्सिर एहरार, आफताब आलम, युसुफ अंसारी, कुदूस अंसारी, हफिज राजा, मास्टर लुकमान, संजय यादव, चंदन यादव, अरुण कुमार, छोटे खान, नासरुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए विधायक एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह समस्याओं का समाधान होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *