बीजेपी को सिर्फ SIR का सहारा,बंगाल में प्रथम चरण रिकॉर्ड वोटिंग से टीएमसी को भारी बढ़त मिलेगी


SIR से 90 लाख लोग वोट देने से वंचित जनाक्रोश व्याप्त,भाजपा प्रत्याशी को क्षेत्रों से खदेड़ना चिंताजनक विषय : कैलाश यादव


आज दिनांक 23/4/26 को झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की रिकॉर्ड वोटिंग से टीएमसी को भारी बढ़त मिलना निश्चित है !

यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग फेल है, SIR के माध्यम से तकरीबन 90 लाख लोगों वोट देने से वंचित हो गए ! जिस कारण लोगों में आक्रोश है !

अप्रत्याशित पुलिस बल तैनात होने के कारण लोग आक्रोशित है भाजपा के प्रति लोगों जनाक्रोश व्याप्त हैं, नतीजा है कि भाजपाई प्रत्याशियों को जनता क्षेत्र से खदेड़ रही है , यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है !

देश के प्रधानमंत्री मिठाई और झालमुड़ी खाने की बात करते हैं और जनता महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है !

राजद का स्पष्ट मानना है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है, लंबे समय से मुख्यमंत्री रहने के बावजूद तमाम लोगों की लोकप्रिय मुख्यमंत्री और लोकप्रिय सरकार टीएमसी है !

पश्चिम बंगाल में पुनः चौथी बार ममता बनर्जी मुख्यमंत्री रिपीट करेंगी !
जबकि बीजेपी ममता बनर्जी सरकार को हटाने के लिए एड़ी चोटी लगाए हुए हैं, इसके लिए सारी मशीनरी का प्रयोग कर पर्याप्त कोशिश कर रही है , लेकिन इससे भी कोई खास फायदा नहीं दिख रहा है !

भाजपा के लिए सिर्फ SIR ही सहारा है क्योंकि बीजेपी के पास आज तक वहां कोई कैडर नेता तैयार नहीं हो सका जबकि शुभेंदु अधिकारी नेता विरोधी दल जरूर है लेकिन वह आयातित नेता के तौर पर जाने जाते हैं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *