राज्यपाल से आजसू प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, डॉ. विकास गुप्ता प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की मांग

आज आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल Santosh Gangwar जी से मुलाकात कर पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुपालन हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

मुलाकात के दौरान महामहिम राज्यपाल महोदय ने आश्वस्त किया कि उक्त ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री तक अतिशीघ्र अग्रसारित किया जाएगा, ताकि इस गंभीर एवं संवेदनशील मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।



इस क्रम में यह भी जानकारी सामने आई है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari द्वारा इस मामले को उनके विभाग से संबंधित नहीं बताया जा रहा है। यह बात स्वर्गीय डॉ. विकास गुप्ता के पिता श्री बजरंगी प्रसाद जी ने अवगत कराई, जिन्होंने बताया कि लगभग 3 दिन पूर्व मंत्री जी से दूरभाष पर हुई बातचीत में भी यही बात कही गई थी। साथ ही, मंत्री जी के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में भी इस आशय की बातें सामने आई हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरे प्रकरण में स्पष्टता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. पार्थ परितोष (रांची जिला उपाध्यक्ष), डॉ. अरुण कुमार, डी.पी. मिश्रा, स्वर्गीय डॉ. विकास गुप्ता के पिता श्री बजरंगी प्रसाद एवं उनके भाई श्री सुभाष गुप्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *