शबरी बस्ती संडे पाठशाला में बच्चों ने सीखा निबंध लेखन और भारतीय संस्कार

रांची।
शक्ति शबरी बस्ती द्वारा संचालित संडे पाठशाला में रविवार को बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक एवं संस्कारमय कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने सामूहिक ॐ मंत्र उच्चारण के साथ की, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
कक्षा में बच्चों को निबंध लेखन का अभ्यास कराया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने विचारों को मासूमियत, आत्मविश्वास और गर्व के साथ प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। वहीं बड़े बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें।
इस अवसर पर शक्ति शबरी बस्ती टीम के सदस्यों ने बच्चों को भारतीय संस्कार, संस्कृति और मातृभूमि के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी। बच्चों ने देश और समाज की सेवा करने तथा अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, संस्कार, देशभक्ति और प्रकृति के प्रति आभार की भावना विकसित करना था। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की पाठशालाएं आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *