सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 में सफलता की एक और गौरवगाथा लिखी

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध करते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। असाधारण परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्वेषा अग्रवाल ने एआईआर-6534 प्राप्त की, जबकि जाह्नवी सिन्हा एआईआर-10404 और अभिषेक कुमार आयुष एआईआर-10690 ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उनकी यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसी सफलताएँ सतत मेहनत, योग्य मार्गदर्शन और अभिभावकों के सशक्त सहयोग का परिणाम होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *