हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष कुमार ने उठाया PAN का मुद्दा, बैंक ने फ्रीज किया अकाउंट

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
केनरा बैंक ने जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का बैंक अकाउंट फिलहाल फ्रीज कर दिया है।
मामला PAN के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष कुमार की शिकायत के बाद जांच हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि मंदिर पुनर्निर्माण समिति, जिसे केवल जीर्णोद्धार कार्य के लिए बनाया गया था और काम पूरा होने के बाद भंग कर दिया गया, उसी समिति के PAN का इस्तेमाल मंदिर न्यास समिति द्वारा किया जा रहा था।
नियमों के अनुसार, एक संस्था दूसरी संस्था का PAN इस्तेमाल नहीं कर सकती।
जांच के बाद केनरा बैंक ने मंदिर न्यास समिति का अकाउंट फिलहाल फ्रीज कर दिया है और समिति को अपना वैध PAN प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
अब इस पूरे मामले पर सभी की नजर है कि आगे प्रशासन और संबंधित एजेंसियां क्या कदम उठाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *