
बड़गांव की घटना को लेकर SC आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग
टंडवा प्रखंड के बड़गांव में नाबालिग दलित युवती से जुड़े गंभीर मामले को लेकर मैंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नई दिल्ली को प्रेषित कर घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है।
साथ ही, प्राथमिकी में नामजद निर्दोष व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर उन्हें अनावश्यक कार्रवाई से बचाने तथा वास्तविक दोषियों को कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
पीड़िता को न्याय मिले और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो—यही हमारी प्राथमिकता है।


