
चतरा जिले में वज्रपात से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए विधानसभा में उठाई गई मांग पर सरकार ने सकारात्मक कदम उठाया है।
सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने झारखंड विधानसभा में विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत भवनों, प्रखंड मुख्यालयों और अन्य सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर उच्च क्षमता वाले तड़ित चालक यानी Lightning Arrester लगाने की मांग उठाई थी।
सरकार की ओर से बताया गया है कि चतरा जिले के कुल 1,569 विद्यालयों में से 675 विद्यालयों में तड़ित चालक लगाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से यह काम किया जा रहा है।
वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदा में सबसे ज्यादा चिंता बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा की होती है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है।
विधायक का कहना है कि चतरा जिले के प्रत्येक संवेदनशील और सार्वजनिक स्थान को सुरक्षित बनाना उनकी प्राथमिकता है।
जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाना और उनके समाधान तक लगातार प्रयास करते रहना—यही उनकी प्रतिबद्धता है।
