राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन से मुलाकात, टंडवा के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

टंडवा प्रखंड में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय चेयरमैन श्री किशोर मकवाना जी से शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला।

इस दौरान क्षेत्र के विकास, अनुसूचित जाति समाज के कल्याण और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

माननीय चेयरमैन महोदय का मार्गदर्शन और स्नेह प्राप्त हुआ। उनके साथ हुई चर्चा से क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प को और मजबूती मिली।

मेरा प्रयास है कि टंडवा सहित पूरे क्षेत्र में हर वर्ग के हितों की आवाज मजबूती से उठाई जाए और विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा संकल्प हमेशा अटूट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *