झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : दीपिका पांडेय सिंह


दिनांक : 22 सितंबर 2026

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह कांग्रेस भवन, गोड्डा में आयोजित जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री याहया सिद्दीकी ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव, गोड्डा जिला प्रभारी श्री गुंजन सिंह सहित जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

चंदा चोरी एवं MMDR विधेयक को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर चर्चा करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसे कानूनों के माध्यम से झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हितों के खिलाफ किसी भी प्रयास का कांग्रेस मजबूती से विरोध करेगी।


ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा 26 सितंबर को रांची में लोक भवन मार्च एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में गोड्डा जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 पर भी चर्चा हुई। SIR के तहत जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुआ है, उन्हें आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए पार्टी के अधिकृत BLA-2 बूथ स्तर पर सक्रिय रहेंगे। पंचायत, मंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ इस कार्य को सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *