नाई समाज को लक्षित कर आपत्तिजनक भोजपुरी गीत/वीडियो प्रसारित करने के मामले में साइबर थाना में शिकायत, कार्रवाई की मांग।

रांची, 26 सितंबर 2026।
नाई समाज विकास समिति, रांची, झारखंड की केंद्रीय कमिटी ने नाई समाज एवं उसके पारंपरिक व्यवसाय “सैलून” को कथित रूप से आपत्तिजनक, अश्लील एवं अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत करने वाले भोजपुरी गीत/वीडियो के सोशल मीडिया एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाने के मामले में साइबर थाना, रांची में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
  समिति के अनुसार “बाप चलावे सैलून, बेटी दिखावे बैलून” शीर्षक वाला गीत/वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित किया जा रहा है। समिति ने आरोप लगाया है कि उक्त सामग्री में नाई समाज और उसके पारंपरिक व्यवसाय को आपत्तिजनक एवं सामाजिक रूप से अपमानजनक संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
  समिति ने साइबर थाना से निम्नलिखित मांग की है—
वीडियो/गीत के मूल स्रोत, निर्माता, गायक, गीतकार, संगीतकार, अपलोडर एवं संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट/पेज की पहचान की जाए।
संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को कानूनी प्रक्रिया के तहत तत्काल हटाने (Take Down) की कार्रवाई की जाए।
वीडियो को दोबारा प्रसारित करने वाले संबंधित अकाउंट/व्यक्तियों की पहचान कर जांच की जाए।
उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि उनमें छेड़छाड़ न हो।
जांच में अपराध की पुष्टि होने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाए।
नाई समाज विकास समिति ने कहा कि समाज अपने पारंपरिक व्यवसाय के माध्यम से लंबे समय से लोगों की सेवा करता आ रहा है। किसी भी समुदाय या उसके पारंपरिक व्यवसाय को अश्लील अथवा अपमानजनक रूप में प्रस्तुत करना सामाजिक सम्मान और गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है।
समिति ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच की मांग करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
नाई समाज विकास समिति की केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों में राजेन्द्र प्रमाणिक, अध्यक्ष, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक, महासचिव, उमाकांत गौतम, कोषाध्यक्ष, शिवशंकर हजाम, संरक्षक, बिरेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार प्रमाणिक, बिरेंद्र प्रमाणिक, सुबोध प्रमाणिक, बिमल प्रमाणिक, हराधन प्रमाणिक, अमरेन्द्र गौतम, उमेश चन्द्र प्रमाणिक, गणेश प्रसाद, अजय ठाकुर, नवीन ठाकुर, रजनीकांत प्रमाणिक, सुशील शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
[26/09, 6:48 pm] Gayatri Sharma Press: *प्रेस विज्ञप्ति*

*पारस एचईसी हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस*

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना”रखी गई है। कार्यक्रम में अस्पताल के फार्मेसी विभाग के फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवल से हुई। इसके बाद मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी दवा उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दवाओं के सही चयन, सुरक्षित उपयोग, उचित खुराक और मरीजों को दवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी देने में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका होती है।

फैसेलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। फार्मासिस्ट दवाओं के सही उपयोग, उचित खुराक और मरीजों को दवा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में उन्हें आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और कार्य करने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें।
इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *