सिमरिया क्षेत्र को बड़ी रेल सुविधा की उम्मीद, शिवपुर तक पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM), श्री अखिलेश मिश्रा जी  से मुलाकात कर रांची से शिवपुर भाया टोरी होते हुए पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन प्रारंभ करने की मांग प्रमुखता से रखी।

इस ट्रेन के परिचालन से सिमरिया सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, व्यापारियों एवं आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्षों से टोरी से शिवपुर तक कोयला मालवाहक ट्रेन का परिचालन हो रहा है, जबकि यात्री ट्रेन का परिचालन अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है।

अखिलेश मिश्रा जी ने इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को गंभीरता से लेते हुए पैसेंजर ट्रेन का परिचालन प्रारंभ कराने की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई एवं इसे पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
क्षेत्रवासियों की सुविधा और जनहित से जुड़े इस विषय पर आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

#SimariaVidhanSabha #Simaria #IndianRailways #DhanbadRailwayDivision #Ranchi #Shivpur #Tori #Jharkhand #BJP #BJPJharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *