रांची प्रशासक ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा, दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश

रांची प्रशासक ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा, दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश
Ranchi : आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार को शहर के प्रमुख तालाबों और घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासक ने अधिकारियों और कर्मियों से कहा कि छठ महापर्व नजदीक है, इसलिए सभी कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण में पूजा-अर्चना का अनुभव प्राप्त हो सके।

बटन तालाब
निरीक्षण के दौरान बटन तालाब की सफ़ाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। प्रशासक ने निर्देश दिए कि सफ़ाई निरंतर अभियान के रूप में जारी रहे।

सीढ़ियों पर नाम या नंबर लिखने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो।
सीढ़ियों की पेंटिंग शीघ्र पूर्ण की जाए।
विशेष प्रकाश व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए।
सुरक्षा की दृष्टि से बैरिगेटिंग का काम तुरंत पूरा किया जाए।
संपर्क पथों की सफ़ाई नियमित रूप से हो और एंट्री पॉइंट पर जल छिड़काव किया जाए।
तालाब परिसर में क्षतिग्रस्त सड़क के पास बोलार्ड लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
शालीमार तालाब, धुर्वा
यहां की सफ़ाई व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। प्रशासक ने निर्देश दिए कि विशेष सफ़ाई अभियान लगातार जारी रहे।.