IND vs AUS : रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

रांची
IND vs AUS : रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साबित कर दिया कि उनमें अभी भी शानदार क्रिकेट बाकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने मुश्किल हालात में 97 गेंदों पर 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान रोहित ने सात चौके और दो छक्के लगाए। उनकी बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि वह शतक बनाएंगे, लेकिन एक पुल शॉट पर वह आउट हो गए।

सौरव गांगुली को पछाड़ा
रोहित ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़कर भारत के लिए वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया। 21वें ओवर में एडम जम्पा की गेंद पर चौका लगाकर रोहित ने गांगुली के 11,221 रनों को पार किया। गांगुली ने 308 वनडे में यह रन बनाए थे, जबकि रोहित का यह 275वां वनडे मैच था। अब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *