पिठौरिया में खुला हाईटेक NK Enterprises और Fitness Gym – सस्ते दाम, फाइनेंस सुविधा और ₹500 में जिम, बना आकर्षण का केंद्र!

पिठौरिया (रांची):
रांची से लगभग 17 किलोमीटर दूर और पिठौरिया चौक से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोनकी चौक में आज NK Enterprises और NK Fitness Gym का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक और हाईटेक शॉप का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया।
यह शॉप अपने आप में खास इसलिए है क्योंकि यहां पर फ्रिज, टीवी, कूलर, सोफा, बेड, ब्रांडेड मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और क्रोकरी सहित कई प्रकार के ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध हैं—वो भी रांची शहर की तुलना में कम दाम पर। खास बात यह है कि ग्राहकों के लिए यहां आसान फाइनेंस सुविधा भी दी जा रही है, जिससे खरीदारी और भी सुविधाजनक बन जाती है।
इसी बिल्डिंग के एक फ्लोर ऊपर NK Fitness Gym की शुरुआत भी की गई है, जो आधुनिक मशीनों और सुविधाओं से सुसज्जित है। जिम में पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए अलग-अलग ट्रेनर की व्यवस्था की गई है। साथ ही, बॉडी बिल्डिंग में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।
उद्घाटन के मौके पर जिम की ओर से विशेष ऑफर भी दिया गया है—अगले 10 दिनों तक रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री रखा गया है और मात्र ₹500 प्रति माह में जिम की सुविधा उपलब्ध है।
विधायक सुरेश बैठा ने इस पहल को स्थानीय लोगों के लिए “सुनहरा अवसर” बताते हुए कहा कि अब लोगों को रोजमर्रा के सामान के लिए शहर की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कोनकी चौक में खुले इस नए शॉप और जिम ने आज लोगों के बीच खासा आकर्षण पैदा किया और उद्घाटन के दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *