
रांची: राजधानी रांची के लोगों के लिए विश्वस्तरीय जादू का रोमांच देखने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। भारत के दो प्रसिद्ध जादूगर ए. सरकार और जी. सी. सरकार द्वारा भव्य इंद्रजाल (मैजिक शो) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम द रॉयल हाइट बैंक्वेट हॉल, अटल स्मृति भवन (ए.सी.), चौथी मंजिल, वेंडर मार्केट, कचहरी, रांची में जुलाई से 2 आयोजित होगा। शो के दौरान दर्शकों को आधुनिक तकनीक और पारंपरिक इंद्रजाल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जादूगर अपने हैरतअंगेज करतबों और भ्रम पैदा करने वाली प्रस्तुतियों से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का भरपूर मनोरंजन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम परिवार सहित देखने योग्य है। जादू और मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह एक यादगार अनुभव साबित होगा। शहरवासियों के लिए विश्वस्तरीय जादू का रोमांचक शो आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन तीन शो होंगे, जिनका समय दोपहर 1 बजे, शाम 4 बजे और शाम 7 बजे निर्धारित है। प्रत्येक शो की अवधि दो घंटे होगी। दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट 100, 200, 300 और 500 रुपये की श्रेणियों में उपलब्ध हैं। विशेष आकर्षण के रूप में पहले दो दिनों तक 200, 300 और 500 रुपये वाले टिकटों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। यह शो अद्भुत जादुई करतबों, हैरतअंगेज भ्रम और मनोरंजन से भरपूर होगा, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।
