
रांची, 20 अप्रैल 2026:
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रांची की समर्पण शाखा ने एक प्रेरणादायक जनसेवा अभियान का आयोजन किया। अध्यक्षा श्रीमती शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में “प्यार बाँटते चलो” स्लोगन के तहत ‘12 महीने 12 जनसेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरमू गौशाला द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा में भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सत्र 2026–27 की प्रथम अन्नपूर्णा सेवा के रूप में हुई, जिसका उद्घाटन माननीय महापौर श्रीमती रोशनी खालखो एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस सेवा कार्य को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया, जिससे 200 से अधिक लोगों को लाभ मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुँचाना और सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
यह सेवा कार्य संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती सुमिता लाठ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनसेवा प्रभारी श्रीमती शायरी अग्रवाल, श्रीमती वर्षा धानुका एवं संयोजिका श्रीमती डॉली बंसल का विशेष योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। समर्पण शाखा ने यह संदेश दिया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और इसी भावना के साथ संस्था भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया द्वारा दी गई।
