लकड़ी लदा ट्रैक्टर ढलान पर पलटा, 2 की मौ’त, 6 घायल

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के निरसिंग गांव के समीप एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब लकड़ी से लदा ट्रैक्टर ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर ही मृतकों की पहचान रायसोम गांव निवासी मंगल बड़ींग (45) और गुस्सलु बडिंग (60) के रूप में हुई। वहीं, घायल लोगों में बिरसु चीक बडाईक कराकेल, चोयता बडिंग, तिलिंगा बडिंग, लोड़गो बडिंग, बुधवा बडिंग और लेचा बडिंग शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत रनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी चिकित्सकीय निगरानी जारी है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायसोम गांव निवासी लोड़गो बडिंग के अबुआ आवास निर्माण के लिए बगिया बीचाटोली से लकड़ी लोड कर ट्रैक्टर में गांव ले जाई जा रही थी। निरसिंग गांव के पास ढलान पर पहुंचते ही ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया। सूचना मिलते ही रनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *