सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में छोड़ दी मछली! ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन

“सड़क पर गड्ढे हैं या तालाब? लोगों ने गड्ढों में ही छोड़ दी मछली!”

रांची के महतो बगीचा, रामचंद्रनगर और लालगुटवा क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति के खिलाफ स्थानीय लोगों ने अनोखा सांकेतिक प्रदर्शन किया।

वर्षों से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

बरसात में स्थिति ऐसी हो जाती है कि सड़क पर पानी भर जाता है और राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसी समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क के गड्ढों में मछली छोड़कर प्रतीकात्मक मछली पालन कार्यक्रम किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क निर्माण या मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई।

लोगों ने सवाल उठाया—
“जब सड़क की जगह गड्ढों में पानी ही पानी है, तो फिर इसे सड़क कहें या तालाब?”

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी बड़े जनआंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

इस प्रदर्शन में मोहन प्रसाद, दिलीप सिंह, राजेश महतो समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *