नागवंशी राजपरिवार  की बेटी सुमन शाहदेव ने 12 वीं में 97.2 प्रतिशत अंक लाकर समाज को गौरवांवित की


समाज की ऐसी बेटी की प्रदर्शन से गौरव महसूस होता है:- प्रेम प्रकाश शाहदेव
       सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में टेंडर हर्ट स्कूल की विद्यार्थी एवं बालसिरिंग निवासी श्री लाल बालेश्वर नाथ शाहदेव की पोती  सुमन शाहदेव ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता पिता, समाज,गांव और स्कूल का नाम रोशन की है। उसकी सफलता से पूरा गांव और नागवंशी राजपरिवार के सदस्य गौरव महसूस कर रहे हैं। सुमन को इतिहास में 98% फाइन आर्ट्स में 100% संस्कृत में 97% और साइकोलॉजी में 93 % अंक मिला है।
        आज रांची जिला क्षत्रिय समाज के अगुवा सह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश लाल नाथ शाहदेव,लाल आशीष नाथ शाहदेव,लाल सूरज नाथ शाहदेव सुमन शाहदेव के घर जाकर उसे गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किए।
       सुमन शाहदेव के  पिता देवकुमार शाहदेव माता प्रतिमा शाहदेव का देहांत कुछ वर्ष पहले ही हो चुका था। माता पिता के देहात होने के बाद सुमन के सामने दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था।इतनी दुःख सहने के बाउजूद भी सुमन शाहदेव कभी टूटी नहीं और दुख के पहाड़ के सामने कभी झुकी नहीं और अपनी करियर को लेकर दृढ़ निश्चयी रही।
        सुमन ने बताया कि माता पिता के देहांत के बाद उनका देखभाल उन्ही की घर मे पली बढ़ी पुरुलिया जिला नवागढ़ की टुनि दास ने एक माँ बनकर की। सुमन को घर का कोई काम करने नहीं देती थी। सुमन का काम सिर्फ पढ़ना था। सुमन रात में पढ़ना ज्यादा पसंद करती थी क्यों रात में कोई शोर शराबा नही होता था । रात दो तीन बजे तक पढ़ाई करती थी। सुमन का सपना है यूपीएससी की तैयारी कर एक आईएएस बनकर माता पिता और समाज का नाम रोशन करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *