एजेंटिक प्रीमियर लीग 2026 में साइबर सिक्योरिटी इनोवेशन और एआई -ड्रिवन सहयोग से सफल आयोजन ।

रांची: लेवल 7 रेस्टोरेंट रांची में विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस के अवसर पर साइबर पीस फाउंडेशन एवं गूगल डेवलपर ग्रुप रांची के संयुक्त तत्वावधान में “एजेंटिक प्रीमियर लीग 2026 (एपीएल ’26)” का आयोजन साइबरपीस कैफ़े में सफलतापूर्वक किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन मेजर विनीत कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एआई , साइबर सुरक्षा और इनोवेशन के क्षेत्र में युवाओं, डेवलपर्स एवं टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण एआई आधारित “अकीनेटर फॉर क्रिकेट ” गेम रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने बिना सीधे प्रश्न पूछे संकेतों के आधार पर आईपीएल खिलाड़ियों का अनुमान लगाया। इस इंटरैक्टिव और इनोवेटिव एआई प्रोजेक्ट ने उपस्थित सभी लोगों को बेहद प्रभावित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में मेजर विनीत कुमार एवं लेवल 7 रेस्टोरेंट से शिवांगी राय एवं साइबर पीस फाउंडेशन के टीम मेंबर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर स्पेस में सुरक्षित नवाचार और डिजिटल सुरक्षा कीबी आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार तकनीक निर्माण एवं सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण हेतु प्रेरित किया।

इस आयोजन में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता एवं विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं और प्रतिभागियों को ₹30,000 से अधिक मूल्य के स्वैग्स एवं गुडीज़ प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान टेक्नोलॉजी, एआई एवं साइबर सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चाएँ और इंटरैक्टिव सेशन्स आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में इसी प्रकार के और भी बिल्डर सेशन्स , हैकठोन्स एवं इन्नोवाशन आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को सीखने, निर्माण करने और नई तकनीकों के साथ प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हो सके. साइबर पीस फाउंडेशन लगातार ऐसी संस्कृति विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है,जहाँ डेवलपर्स, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और युवा मिलकर “विकसित भारत 2047” के सुरक्षित, सशक्त और नवाचारी भारत के विजन को साकार कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *