
16/5/26 शनिवार को रेणु मिश्रा ने अपने आवास पर किया। आज गोष्ठी में गुरुग्राम से पधारे प्रसिद्ध ग़ज़लकार/ कवि, कथाकार, उपन्यासकार, समीक्षक-आलोचक-शोधार्थी डॉ विनोद प्रकाश गुप्ता ‘शलभ’ का स्वागत किया गया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के फ़ोटो पर माल्यार्पण किया गया। रेणुबाला धर द्वारा सरस्वती वंदना के बाद महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण द्वारा स्वागत संबोधन किया गया एवं मार्गदर्शिका रेणु मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरिंदर कौर नीलम, जिलाध्यक्ष रेणु झा और मंच की सदस्याओं द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर प्रसिद्ध कवि, ग़ज़लकार एवं गीतकार कुमार बृजेन्द्र, कवि एवं संपादक प्रकाश देवकुलिश, ग़ज़लकार एवं गीतकार नितेश मिश्रा भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों के साथ उपस्थित थें। डॉ. विनोद प्रकाश गुप्ता ‘शलभ’ जी ने अपनी कविताओं एवं ग़ज़लों से सभी को मुग्ध कर दिया।
गोष्ठी में प्रीता अरविंद, बिंदु प्रसाद, रश्मि सिन्हा, मंजुला सिन्हा, रेणु बाला धर, प्रतिभा सिंह, संध्या चौधरी, पुष्पा सहाय, खुशबू बरनवाल, सीमा मैत्री,अनु श्री, डॉ भावना अम्बष्ठ की सक्रिय उपस्थिति रही।
बिंदु प्रसाद द्वारा गोष्ठी का कुशल संचालन एवम रेणु मिश्रा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
