नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

रांची। झारखंड मंत्रालय में रविवार को आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों तथा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान कक्षा 1 से 5 तक के लिए 160, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 156 आचार्यों और 17 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है, वहीं ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना’ से महिलाओं और बेटियों का सशक्तिकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों को सौंपी।

समारोह में वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore, श्रम नियोजन मंत्री Sanjay Prasad Yadav, मुख्य सचिव Avinash Kumar समेत कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *