
आज दिनांक 19 मई 2026 को आजसू छात्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक राम लखन सिंह यादव कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह एवं सक्षम झा के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने आजसु का दमन थामा ।
बैठक लक्ष्मी एवं मोहन के नेतृत्व में संगठन विस्तार, छात्र हित एवं विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्रों के बीच विचार-विमर्श हुआ तथा इसके प्रभावों पर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही कॉलेजों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, छात्र अधिकार एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
बैठक में उपस्थित साथियों ने छात्र हित के सवालों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन रविदास, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी, कुसुम यादव, लक्ष्मी प्रिया सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
