
आज रांची स्थित धुर्वा में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इक्कीसवीं सदी में युवाओं और महिलाओं की सशक्त भागीदारी कैसी हो, इसकी दूरदर्शी परिकल्पना राजीव जी ने वर्षों पहले ही कर ली थी। आज युवाओं को मिले मतदान का अधिकार हों या महिलाओं को पंचायती राज एवं शहरी निकायों में मिला आरक्षण, इन ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक कदमों की मजबूत नींव राजीव जी ने ही रखी थी।
उन्होंने लोकतंत्र को गाँव-गाँव तक मजबूत करने, युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने और समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज हम सभी उन्हें गहरी श्रद्धा के साथ नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और यही कामना करते हैं कि उन्होंने इक्कीसवीं सदी के भारत का जो सपना देखा था, उसे राहुल गांधी जी आगे बढ़ाते हुए पूर्ण करें।



