
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बी आई टी लालपुर यूनिट के तत्वावधान में निदेशक डॉ विजय कुमार झा के द्वारा सखुआ का वृक्ष लगा कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रेरित किया परिसर को हरा भरा रखने के लिए प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण की परंपरा रही हैं उसी निमित सखुआ का पौधा लगाते हुए निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने कहा की इसी तरह की परंपरा से हम सभी बी आई टी परिवार ने जल जंगल जमीन की सुरक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर आने वाले पीढ़ियों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे है।
सहायक कुलसचिव श्री नगेन्द्र कुमार ने वृक्षारोपण करते हुए शहरों के बीच इस प्रकार की हरियाली बनाए रखने की जो जिम्मेदारी हम सभी बी आई टी परिवार ने लिया है वह प्रेरित करने वाली हैं हर साल इस प्रकार का आयोजन होने से पर्यावरण संरक्षण को मजबूत किया जा सकता है।
आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिसर में स्थित सभी पेड़ पौधो को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों को अपने परिवार में शामिल किया गया। इस आयोजन में डॉ अमृता प्रियम डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ संदीप शाहदेव, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री राजेश शर्मा, राणा प्रताप मिश्रा डॉ उमेश प्रशाद, डॉ सोमित्रो, डॉ आशुतोष मिश्रा डॉ संजय कुमा,सोनी कुमारी ,मिनी दुबे, अजय कुमार, डॉ प्रदीप, अनामिका कुमारी, ऐलिस टोप्पो, सरिता तिग्गा , सहित शिक्षक और कर्मचारियों ने अपने हाथों से परिसर के सभी पेड़ पौधों में रक्षा सूत्र बांध कर जल जंगल जमीन की रक्षा की कामना की।
