चतरा एयर एम्बुलेंस दुर्घटना मामले में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ से मिले डॉ. पार्थ परितोष, त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

राँची, झारखंड।
आज आजसू पार्टी के राँची जिला उपाध्यक्ष एवं दंतचिकित्सक डॉ. पार्थ परितोष ने भारत सरकार के केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री एवं राँची लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री संजय सेठ जी से मुलाकात कर चतरा एयर एम्बुलेंस दुर्घटना मामले से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान डॉ. पार्थ परितोष ने दुर्घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं, पीड़ित परिवारों की वर्तमान स्थिति, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की।
माननीय श्री संजय सेठ जी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों वार्ता कर मामले में आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु हरसंभव पहल करने का भरोसा भी दिया।
डॉ. पार्थ परितोष ने कहा कि चतरा एयर एम्बुलेंस दुर्घटना अत्यंत दुखद घटना है और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार एवं प्रशासन इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *