
हटिया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य करते हुए लगभग एक हजार जोड़ी उच्च गुणवत्ता वाले जूते एवं चप्पलों का वितरण किया।
इस दौरान रिक्शा चालकों को उनके दैनिक कार्य में सुविधा एवं पैरों की सुरक्षा के लिए जूते-चप्पल प्रदान किए गए। साथ ही मंदिरों के आसपास बैठे भिक्षुकों, साधु-संतों एवं महात्माओं को भी जूते-चप्पलों का वितरण किया गया।
ओम शंकर गुप्ता ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में नंगे पैर चलने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।
जूते-चप्पल प्राप्त करने वाले लोगों ने इस पहल के लिए ओम शंकर गुप्ता का आभार व्यक्त किया और इसे मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। क्षेत्र के लोगों ने भी इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
