हाईटेंशन तार हादसे में झुलसे प्रिंस से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बेहतर इलाज का दिया भरोसा

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने आज रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल पहुंचकर महागामा निवासी श्री गुंजन कुमार जी के 7 वर्षीय सुपुत्र प्रिंस ठाकुर के स्वास्थ्य का हाल जाना। पिछले दिनों हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया था और वर्तमान में उसका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने चिकित्सकों से प्रिंस के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि  प्रिंस के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है और प्रिंस के उपचार पर लगातार नजर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से प्रिंस झुलस गया हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पहले उसे बोकारो और फिर रांची रेफर किया गया। रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और प्रिंस के उपचार के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *