झारखंड इम्पैक्ट अवार्ड 2026 एवं MARIKA DESIGNER SHOWCASE 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न

रांची, 14 जून 2026।

आईएमए भवन, मोराबादी, रांची में आयोजित झारखंड इम्पैक्ट अवार्ड 2026 एवं MARIKA DESIGNER SHOWCASE 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, फैशन, मीडिया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, वीआईपी अतिथियों, प्रतिष्ठित अवार्डीज़, फैशन डिज़ाइनर्स, मॉडल्स तथा मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। फैशन शो के दौरान डिज़ाइनर्स द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परिधानों एवं मॉडल्स के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस सफल आयोजन के पीछे आयोजन समिति एवं टीम के सदस्यों तथा डायरेक्टर मारिया शहाब के नेतृत्व में साधना झा, आसिफ अरशद खान, मुजाहिद खान, शाहिद रहमान, जयप्रकाश, आशु त्यागी, वसीम आलम एवं पिया बर्मन के अथक परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट टीमवर्क का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों ऋषभ सिन्हा, डॉ. भावना अंबष्ठा, डॉ. ख्याति मुंजाल, शीतल जी एवं सीमा राय सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

विशेष रूप से मुख्य अतिथियों सुबोध कांत सहाय, रोशनी खलखो (महापौर, रांची नगर निगम) एवं नीरज कुमार (उप महापौर, रांची नगर निगम) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया।

आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, डिज़ाइनर्स, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों एवं दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभी के सहयोग, समर्थन एवं सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन एक शानदार, सफल एवं प्रेरणादायक समारोह के रूप में स्थापित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *