लाइट हाउस में सोसाइटी अध्यक्ष/सचिव के धांधली एवं अनैतिक कार्यों तथा पानी बिजली लिफ्ट्स से लाभुक परेशान : कैलाश यादव

लाभुकों का आरोप अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमल शर्मा मेंटेनेंस के नाम पर जबरन लाखों रु वसूली करते है

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 21/6/26 को लाइट हाउस जनकल्याण समिति के बैनर तले लाभुकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई !

बैठक की अध्यक्षता लाभुक श्यामसुन्दरी देवी ने किया !

बैठक में चर्चा के दौरान उपस्थित लाभुकों ने अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमल शर्मा के धांधली व्यवहार और मेंटेनेंस के नाम मनमानी तरीके से चंदा वसूली करने के खिलाफ काफी रोष व्यक्त किया गया !

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित राजद नेता लाइट हाउस जनकल्याण समिति के मुख्य संयोजक कैलाश यादव उपस्थित थे !

संबोधन के दौरान लाइट हाउस जनकल्याण समिति के संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि लाभुकों द्वारा आरोप लगाया गया कि लाइट हाउस परिसर में शराब का सेवन किया जाता है और प्रतिदिन रात्रि 10 बजे के बाद अनचीन्हे लोगों का प्रवेश होता है एवं इनलोगों के द्वारा परिसर के अंदर अनैतिक कार्य किया जाता है जो अत्यंत चिंताजनक विषय है !

श्री यादव ने उपस्थित लाभुकों को कहा कि लाइट हाउस जनकल्याण समिति का गठन जनसमस्याओं से निबटने के लिए किया गया ! यह संस्था ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर प्रखरता से आवाज उठाएगी एवं वर्तमान सोसायटी के केयर टेकर सुधीर तिवारी एवं सचिव कमल शर्मा के मनमानी रवैया के खिलाफ एकजुटता के साथ विरोध किया जायेगा !

श्री यादव ने कहा कि लाइट हाउस का निर्माण भूमिहीन असहाय लोगों के लिए हुआ है अगर कुछ लाभुक लोगों द्वारा सोसायटी के साथ मिलकर अनैतिक कार्य कर रहे हैं तो उन्हें लोकतांत्रिक ढंग से विरोध कर सबक सिखाने का काम किया जाएगा

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि लाइट हाउस
*जनकल्याण समिति सदस्यता अभियान चलाएगा !
*लाइट हाउस के लाभुकों को फ्लैट्स का निबंघन कर मालिकाना हक दिया जाय !
पानी बिजली का नियमित सप्लाई एवं सीवरेज की सफाई किया जाय !
*नगर प्रशासक द्वारा लाभुकों को फ्लैट्स आवंटन करने में शर्त और नियम का अक्षरशः पालन किया जाए !
*नगर प्रशासक द्वारा लाभुकों से किए गए इकरारनामा अनुसार प्ले स्कूल 10 मार्केट एवं मैरेज हॉल बनाने का शर्त पूरा किया जाय !

बैठक में नंदन यादव निर्मला देवी चंदा मुखर्जी अंजू द्विवेदी रेखा पांडेय कृष्ण कु बबलू जितेंद्र झा संजीत कुमार सुनीता देवी दीपक राय प्रवीण खन्ना राधेकृष्ण सुबोध कुमार नितिन कुमार द्वारिका गिरी जुली कुमारी सुमित्रा मिश्रा उर्मिला गोप गोपाल गुप्ता गगन राम अजीत कुमार मुन्ना उरांव नेहा दास गुप्ता विजय सिंह सागर डे सुजीत कुमार रणविजय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *