पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने हेल्थ प्वाइंट अस्पताल में भर्ती कमल महतो का जाना हाल, ब्लड बैंक का भी किया निरीक्षण

आज झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो जी ने रांची स्थित हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल, बरियातू पहुंचकर ICU में भर्ती कमल कुमार महतो (पिता – सनातन महतो), निवासी बुढ़ाम, से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया तथा मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर श्री महतो ने अस्पताल के ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की।
इस दौरान श्री दीपक महतो, डॉ. पार्थ परितोष एवं श्री संजय मेहता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *