
आज दिनांक 7/7/26 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि एकीकृत झारखंड/बिहार एवं चौधरी चरण सिंह तथा राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव के साथ राजनीति करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह यादव का आज सीने में दर्द के बाद आकस्मिक निधन हो गया !
उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता एवं राजकिशोर सिंह यादव परिवार के करीबी कैलाश यादव ने धुर्वा स्थित उनके आवास इंदिरा क्लब बताया कि राजकिशोर सिंह यादव को आज सुबह 5 बजे सीने में तेज दर्द होने लगा उसके बाद उनके बड़े लड़के जितेंद्र यादव इलाज के लिए तुरंत धुर्वा स्थित पारस अस्पताल ले गए ! तकरीबन 5 घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया !

डॉक्टरों के मुताबिक उनके फेफड़े में पानी भर गया था,पानी निकालने की बहुत कोशिश की गई लेकिन बच नहीं सके !
विदित है राजकिशोर सिंह यादव का उम्र 85 वर्ष से अधिक था !
यादव ने बताया कि राजकिशोर सिंह यादव बेहद प्रखर नेता थे,वे हमेशा दबे कुचले पिछड़े शोषित लोगों के लिए आवाज बुलंद किया ,एचईसी के सेवानिवृत कर्मचारी भी थे ! वे 1977 में हटिया विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था !
राजकिशोर सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर झारखंड एवं बिहार के समस्त राजद परिवार शोकाकुल है ! उनके निधन पर राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव मंगनीलाल मंडल अवधबिहारी चौधरी उदय नारायण चौधरी भाई वीरेंद्र गौतम सागर राणा झारखंड सरकार में मंत्री संजय प्र यादव प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव सुरेश पासवान नरेश सिंह सत्यानन्द भोक्ता सुभाष प्र यादव श्यामदास सिंह आबिद अली मनोज पांडेय डॉ मनोज कुमार प्रणय कु बबलू अनीता यादव रामकुमार यादव चंद्रशेखर भगत सुधीर गोप मैनेजर राय सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया !
यादव ने बताया कि राजकिशोर सिंह यादव का आकस्मिक निधन होने से राजनीति में एक युग का अंत हो गया ! उनके लंबे समय तक संघर्षशील राजनीतिक जीवन को सदैव याद किया जाएगा !
यादव ने बताया कि राजकिशोर सिंह यादव के 3 पुत्र और एक लड़की है जिसमें दो पुत्र बाहर मुंबई और दिल्ली रहते हैं ! परिवार के सभी रिश्तेदार कल सुबह तक रांची पहुंचेंगे उसके दिन 10 बजे सीटीओ शमसान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा !
