कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय मन्नान मल्लिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

आज पल्स हॉस्पिटल, रांची पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मन्नान मल्लिक जी हम सबके अभिभावक, मार्गदर्शक और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। श्रमिकों, गरीबों और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष तथा उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा।


ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *