AISF द्वारा एस.एस. मेमोरियल कॉलेज में छात्र अध्यक्ष चुनाव की घोषणा

ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF)
एस.एस. मेमोरियल कॉलेज इकाई
ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) द्वारा एस.एस. मेमोरियल कॉलेज में छात्र अध्यक्ष पद हेतु छात्र चुनाव आयोजित किया जा रहा है। इस चुनाव का उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा छात्र हितों की मजबूत आवाज तैयार करना है।
AISF सभी छात्रों से अपील करता है कि वे चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करें। केवल वही छात्र चुनाव लड़ने एवं मतदान करने के पात्र होंगे जिन्होंने AISF की सदस्यता ग्रहण की है।
चुनाव की तिथि: 19/05/2026
समय: प्रातः 12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
स्थान: एस.एस. मेमोरियल कॉलेज परिसर
छात्र एकता, शिक्षा अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने हेतु यह चुनाव महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *