मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 यूनिट रक्त संग्रहित*


_मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा_ द्वारा शाखा अध्यक्ष _श्रीमती शुभा अग्रवाल_ के नेतृत्व में _”मेरा लहू देश के नाम”_ _Modi Public School, Near Bahu Bazar Chowk, Dhumsa Toli Road, Ranchi_ में *रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस शिविर में *कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया*। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

इस अवसर पर शाखा की सभी सदस्यों ने सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

शाखा अध्यक्ष _शुभा अग्रवाल_ ने कहा _“रक्तदान करें, जीवन बचाएँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *