171वें हूल दिवस पर शहीद सिद्धो-कान्हू को श्रद्धांजलि, केंद्रीय सरना समिति ने किया नमन

रांची में 171वें हूल दिवस के अवसर पर केंद्रीय सरना समिति ने कांके रोड स्थित शहीद सिद्धो-कान्हू पार्क में अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने किया।

इस अवसर पर बबलू मुंडा ने कहा कि झारखंड की धरती सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे वीर आदिवासी नायकों की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि संथाल समुदाय के इन वीर भाई-बहनों ने सामाजिक एकजुटता और संघर्ष की ताकत से अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया, जो आज भी नई पीढ़ी को अपने अधिकारों और समाज के लिए आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक नकुल तिर्की, महासचिव महादेव टोप्पो, सुरेंद्र लिंडा, आशीष मुंडा, शंभू टोप्पो, मुन्ना हेंब्रम, संजय तथा झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *