
चतरा जिले के सदर अस्पताल में CT Scan एवं MRI जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाओं के अभाव का मुद्दा मैंने झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रमुखता से उठाया।
इन सुविधाओं के नहीं होने के कारण जिले के मरीजों को जांच के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय, धन और इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सरकार के उत्तर के अनुसार, सदर अस्पताल चतरा में CT Scan मशीन की खरीद के लिए ₹2 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इसके लिए ₹1.50 करोड़ की राशि आवंटित की जा चुकी है। साथ ही अस्पताल में वर्तमान में 6 विशेषज्ञ चिकित्सक, 2 दंत चिकित्सक एवं 1 मनोचिकित्सक कार्यरत होने की जानकारी दी गई है।
मेरा स्पष्ट मानना है कि चतरा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर न रहना पड़े। CT Scan एवं MRI सहित आवश्यक सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सदर अस्पताल में जल्द उपलब्ध कराई जाएं, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज मिल सके।
जनता के स्वास्थ्य और चतरा के विकास से जुड़े हर मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाना मेरा संकल्प है।
#SimariaMLA #Jharkhand #BJP #BJPJharkhand #Chatra #HealthCare #SadarHospitalChatra #CTScan #MRI
