
टंडवा प्रखंड के बड़गांव में घटित घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच तथा निर्दोष व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाए जाने से उन्हें मुक्त करने की मांग को लेकर आज झारखंड के मुख्य सचिव से मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा।
इस दौरान घटना से संबंधित सभी प्रपत्रों एवं तथ्यों को मुख्य सचिव जी के समक्ष रखा। उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी तथा पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी।
न्याय की लड़ाई में निर्दोषों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
