
झारखंड मंत्रालय में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक के बाद विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप योजना को बनाने और क्रियान्वयन करने का निर्देश मुख्यमंत्री जी ने दिया है । महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग को हर सहयोग मुहैया कराने का भरोसा भी मुख्यमंत्री जी ने दिलाया है । बहुत विस्तार से योजना पर चर्चा हुई है ।

महिला समूह को आगे बढ़ाने के लिए उद्यमिता के नजरिए से स्कूल पोशाक , नोटबुक , गर्म कपड़ों बनाने का काम महिलाओं को कैसे मिले , इस पर विभाग गंभीर है । इससे राज्य में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा । राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालन का मार्गदर्शन दिया गया है । महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण , पंचायतों की स्वच्छता , सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्लास्टिक से जुड़ी समस्याओं के निदान पर भी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है । पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी जरूरी है ।
समीक्षा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने डिजिटल पंचायत अभियान को लेकर बैठक के दौरान ही साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड के बोरबांध पंचायत के VLE विनोद मरांडी से जुड़ कर वहां के बारे में जानकारी ली । पंचायत भवन में मौजूद एक ग्रामीण महिला से डिजिटल पंचायत की वजह से मिल रहे मांग को लेकर जानकारी ली । मंत्री ने कहा कि डिजिटल पंचायत से डिजिटल पेमेंट , आयुष्मान कार्ड , जाति – आवासीय – आय प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा मिल रही है । पंचायत भवन में बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं का उपलब्ध होना सरकार के उद्देश्य को प्रमाणित कर रहा है । पंचायत भवन से जुड़ने एवं बात करने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नजर बंद पंखे पर पड़ी । उन्होंने इसे चलवा देखा की ये चल रही है या नहीं । स्विच ऑन करते ही पंखा चलने लगा ।
सरकार का उद्देश्य पंचायत भवन का सुदृढ़ीकरण करना और ग्रामीण जनता को सरकार की योजना का लाभ पंचायत स्तर पर मुहैया कराना है । ताकि ग्रामीणों को प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े ।
