चतरा विमान हादसा: न्याय, मुआवजा और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राजभवन में आजसू प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

दिनांक 23 फरवरी 2026 को चतरा विमान हादसे में स्वर्गीय डॉ. विकास गुप्ता के असामयिक निधन के संदर्भ में आजसू डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनके परिजनों के साथ न्याय, समुचित मुआवजा एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लगातार पहल की जा रही है।
इस संबंध में आजसू डॉक्टर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल 16 मार्च 2026 को महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर चुका है। उसी क्रम में महामहिम द्वारा पुनः भेंट हेतु समय प्रदान किया गया है।
इसी क्रम में स्वर्गीय डॉ. विकास गुप्ता के पिता एवं भाई सहित आजसू डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को दिनांक 5 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजभवन में पुनः भेंट हेतु आमंत्रित किया गया है।
इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा न्याय दिलाने, उचित मुआवजा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने संबंधी मांगों को महामहिम के समक्ष रखा जाएगा, साथ ही परिवार के प्रति संवेदना एवं सहयोग का आग्रह किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *