10′ को यादव महाजुटान पुराना विधानसभा हॉल में 10 बजे से, 24 जिलों से प्रतिनिधि आएंगे : कैलाश यादव

आज दिनांक 6/5/26 को श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव के नेतृत्व में हटिया में बैठक हुई ! बैठक के दौरान कैलाश यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष परंपरा अनुसार यादव समाज की एकता और एकजुटता तथा सामाजिक विकास के लिए प्रांतीय स्तर पर यादव महाजुटान कर संदेश दिया जाता है !

यादव ने बताया कि यादव समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के संकल्पों और आदर्श को पालन करते हुए सामाजिक विकास सामाजिक न्याय के साथ जनकल्याण कार्य  कर दायित्वों का निर्वहन किया जाता रहा है !

आगामी 10 मई आयोजित यादव महाजुटान कार्यक्रम में कई सम्मानित गणमान्य लोग शामिल होंगे !
सम्मेलन में समाज को शिक्षा स्वास्थ व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक , साजिक एवं बुद्धजीवी वर्ग के लोगों द्वारा कई प्रस्ताव लाया जाएगा !

कार्यक्रम में खान पान का उत्तम व्यवस्था की गई है ! इसकी तैयारी को लेकर परिषद के तमाम पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं !
बैठक में नंदन यादव सुरेश राय रामकुमार सिंह यादव चंदन यादव ओमप्रकाश यादव सनी यादव जितेंद्र यादव मैनेजर राय रामजी यादव ऊषा यादव पूनम यादव सहित कई लोग मौजूद थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *