राँची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में उदिधिक्रमण संकटमोचन रथ का भव्य स्वागत कर इसे ऐतिहासिक बना दिया: श्री शिवेंदु जयपुरयार

उदिधिक्रमण संकटमोचन धाम झारखंड के आस्था का केंद्र बनेगा: ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव

झारखण्ड राज्य,चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड के राज्य मार्ग पर स्थित पीरी गाँव में ८ एकड़ में निर्माणाधीन धाम के प्रचार प्रसार हेतू आज राँची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर  सुबह रथ यात्रा पहुंची | जहां मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव , मंदिर पुजारियों ने जगन्नाथ महाप्रभु के प्रसाद , माला, पुष्प के साथ स्वागत किया। प्रथमसेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने कहा कि यह एक भव्य धाम को झारखंड के लोगो के लिए बनवाया जा रहा है, जो आने वाले दिनों में आस्था के केंद्र बनेगा।
इस रथ यात्रा में शहर के करीब १०० गण्यमान व्यक्ति जिसमें डॉक्टर, वकील , बैंकर , चार्टड अकाउंटेंट , शिक्षाविद तथा बिजनेसमैन शामिल थे , यह सभी लोग गेरुवा वस्त्र धारण कर पगड़ी लगाये हुए तथा हाथ में महावीरी झंडा लिए हुए थे तथा ढोल मंजीरा बजाते हुए रथ के साथ पैदल चल रहे  थे | यह रथ यात्रा तीन दिवस तक जगन्नाथ मंदिर में लगेगा । जिससे जगन्नाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालु को दर्शन, पूजन एवम संकल्प करा सकेंगे | इस रथ यात्रा का उद्देश्य झारखण्ड के  लोगों को धाम के बारे में जागरूक करना है तथा धाम से आए मिट्टी और अक्षत से संकल्प करा कर उस मिट्टी तथा अक्षत को धाम परिसर में स्थापित करना है | यह रथ झारखण्ड के प्रत्येक प्रदेश में भ्रमण करेगी |

उदिधिक्रमण संकटमोचन धाम के अध्यक्ष श्री शिवेंदु जयपुर्यार ने कहा कि निर्माणाधीन धाम में संकटमोचन मंदिर के साथ साथ शिव परिवार तथा राम दरबार का भव्य मंदिर स्थापित हो रहा है जिसका काम तेजी से चल रहा है | धाम परिसर में एक एकड़ में अशोक वाटिका को विकसित किया जा रहा है जहाँ १०८ फीट की विराट हनुमान की मूर्ति स्थापित होनी है | इसके अलावा दशरथ कुंड , सीता रसोईं , महर्षि वशिष्ट आश्रम , महर्षि विश्वामित्र आश्रम , माता शबरी आश्रम तथा २० हजार वर्ग फीट का बाल्मीकि सभागार स्थापित किया जा रहा है | यहाँ सनातन साहित्य का एक विशाल पुस्तकालय  भी प्रस्तावित है |
इस अवसर पर जगन्नाथपुर मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय हनुमान का जयकारा लगाया। कई श्रद्धालुओं ने पूजा संकल्प भी कराया।
उदिधिक्रमण संकटमोचन धाम के विकास में आप सबों के सहयोग कर पुण्य के भागी बने।
इस अवसर पर जगन्नाथ मंदिर के कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार, डा धीरज कुमार, उदिधिक्रमण संकटमोचन के न्यासी श्री अनिल प्रसाद, जगन्नाथ मंदिर के पुजारी आदि कई लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *