
आज झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री डॉ. इरफान अंसारी जी से मुलाकात कर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा।
साथ ही, इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
