
आज दिनांक 26/7/26 को झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा आपसी सहमति बनी थी कि नीट पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था को लेकर सुधार की मांग और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर में आंदोलनरत सभी छात्रों पर से पुलिसिया केस वापस ले ली जाएगी ! इस दौरान पटना में छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के द्वारा समर्थन देने पर बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया !
यादव ने कहा कि छात्र आंदोलन में शामिल बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेजप्रताप यादव की बिहार प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी असंवैधानिक है और तानाशाही निर्णय है !
यादव ने कहा तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर प्रदेश राजद की घोर से घोर निंदा किया जाता है ! जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे लाखों छात्रों के जनांदोलन के बाद जब केंद्र सरकार और छात्र नेताओं के बीच कल आपसी सहमति बनी कि छात्रों के तीनों प्रमुख मांग स्वीकार्य कर लिया गया है, जिसमें तय हुआ था कि देशभर में आंदोलनरत सभी छात्रों पर किए गए पुलिसिया मुकदमा दर्ज वापस ले लिए जाएंगे और किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी , तो फिर बिहार सरकार के प्रशासन ने दिल्ली में बनी सहमति को नजरअंदाज कर वादाखिलाफी का नमूना पेश करते हुए किस नियम के तहत पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी की है !
बिहार सरकार द्वारा तत्काल तेजप्रताप यादव की रिहाई नहीं की जाती है तब राजद सड़क पर बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी !
