
रांची। राजधानी रांची के बारियातू स्थित चेशायर होम रोड, होटल रितुश्री के समीप “इनारी प्योर एंड श्योर बासमती राइस” का नया होलसेल और रिटेल फ्रेंचाइजी सेंटर विधिवत रूप से शुरू किया गया। इस फ्रेंचाइजी का संचालन अक्षय कृति ट्रेडर्स एंड कमीशन एजेंट के माध्यम से किया जा रहा है।
इस अवसर पर संचालक साहिल अग्रवाल एवं झारखंड फ्रेंचाइजी ऑनर कैश अहमद अंसारी ने बताया कि “इनारी” ब्रांड के अंतर्गत बासमती चावल की तीन प्रमुख कैटेगरी—प्लैटिनम, डायमंड और गोल्ड—ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि इन सभी श्रेणियों में ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाला बासमती चावल उचित कीमत पर प्रदान किया जा रहा है, जो बाजार में उपलब्ध अन्य ब्रांडों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देता है।

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा 10 किलोमीटर के दायरे में फ्री होम डिलीवरी तथा कैश ऑन डिलीवरी (COD) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, ग्राहक अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon और JioMart के माध्यम से भी आसानी से ऑर्डर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी कि जल्द ही Flipkart पर भी यह सेवा प्रारंभ की जाएगी।
कंपनी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए संचालकों ने बताया कि हरियाणा में उनकी स्वयं की तीन आधुनिक राइस मिलें संचालित हैं, जहां से सीधे उत्पादन कर ग्राहकों तक शुद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाला बासमती चावल पहुंचाया जाता है।
इस मौके पर मैनेजर जिया गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “इनारी” ब्रांड की गुणवत्ता और सेवाओं की सराहना की।

