मोरहाबादी मैदान एवं इस्कॉन हेहल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह


4th September 2026
Ranchi

रांची, झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रांची में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुईं।

मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी, वरिष्ठ नेता श्री राजेश ठाकुर जी एवं श्री राजीव रंजन प्रसाद जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में बालकों के साथ-साथ बालिकाओं की टीमों ने भी उत्साह, साहस और शानदार प्रदर्शन किया। मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने प्रतिभागी बालक एवं बालिका टीमों के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह को इस्कॉन हेहल, रांची द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भी सम्मिलित हुई। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों को समझना जीवन को सही दिशा देने तथा हर परिस्थिति का दृढ़ता से सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, आस्था और मानवीय मूल्यों को और मजबूत करने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *