नाई समाज विकास समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक


आज दिनांक 4/09 /2026 को अरूणालया वेकेट हाल बुण्डू मे नाई समाज विकास समिति की केन्द्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री राजेन्द्र प्रमाणिक की अध्यक्षता मे हुई जिसमे समिति का विस्तार संपूर्ण झारखण्ड राज्य मे करने, समिति की सांगठनिक  ढाचा को मजबुती प्रदान करने,पदाधिकारी की जिम्मेवारी तय कर प्रभार सौपने  , क्षेत्रीय समिति को विस्तारित कर लगातार मोनिटरिंग  करने  , संरक्षक एव सलाहकार समिति को मजबुती प्रदान करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दो पर संकल्प पारित किया गया। समिति के पदाधिकारियो ने एक स्वर मे समाज की विकास एव उत्थान  के लिए सभी कोशिश करने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच बनाकर शिक्षा  एवं रोजगार  जैसे मामले मे मुख्यधारा पर जोडने पर बल दिया ।




आज के बैठक मे केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रमाणिक महासचिव दिनेश चन्द्र प्रमाणिक  कोषाध्यक्ष उमाकांत गौतम, पुर्व अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक पुर्व कोषाध्यक्ष सुबोध प्रमाणिक  संरक्षक सदस्य शिवशंकर हजाम ,ब्रजकिशोर प्रमाणिक ,बीरेन्द्र प्रसाद ,भूतनाथ प्रमाणिक, अरुण प्रमाणिक, पंचानन प्रमाणिक,लीगल सेल हाराधन प्रमाणिक, विमल प्रमाणिक, भुवनेश्वर प्रमाणिक, कमलाकांत प्रमाणिक  दीपक प्रमाणिक  अमेरन्द्र गौतम ,अजय प्रमाणिक  ,बिरेन्द्र प्रमाणिक, भरत प्रमाणिक, गुरूदयाल शर्मा ,,अनुमंडल  अध्यक्ष गणेश प्रमाणिक अमुल्य प्रमाणिक  श्रीहरि प्रमाणिक, रतन प्रमाणिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *