पलाश ब्रांड को मिलेगी नई पहचान! महिला SHG के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

रांची | 1 सितंबर 2026

झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने JSLPS और ‘पलाश’ ब्रांड के कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री ने ‘पलाश’ को एक सशक्त और विश्वसनीय ब्रांड के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को और बेहतर बनाया जाए, ताकि इन उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके।

मंत्री का लक्ष्य है कि झारखंड की महिलाओं के हुनर और मेहनत को बाजार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि स्थायी उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत इकाई के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, JSLPS के CEO अनन्य मित्तल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *