
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने युवाओं की बड़ी जीत बताया है । उन्होंने कहा है कि सत्ता के नशे में चूर नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं की ताकत को समझने में भारी भूल कर दी । पेपर लीक मामले में जब युवा आत्महत्या करने को मजबूर थे , तब केंद्र सरकार इसे झुठलाने में अपनी ताकत झोंकती रही । लेकिन देश भर के छात्र – नौजवानों ने अपनी एकता की बदौलत सरकार को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया । इतिहास गवाह है कि दमन के दम पर किसी भी आंदोलन को कुचला नहीं जा सका है । पुलिस की लाठी – गोली का सामना करने वाले युवा सच्चे देश भक्त है जिन्होंने खुद के लिए ही नहीं आने वाली पीढ़ी के लिए खुद को कुर्बान करने का जोखिम उठाया । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी और इंडिया गठबंधन के दूसरे सहयोगी दलों ने इस आंदोलन को नई दिशा और धार देने में अहम भूमिका निभाई । अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है ये तानाशाही सरकार के खिलाफ एक छोटी सी जीत है , आगे बड़ी लड़ाई है और सबको इस लड़ाई के लिए कमर कस लेने की जरूरत है । लोकतंत्र ना कभी हारा है और ना कभी हारेगा ।
